पंजाब में 1 फरवरी से खुल जाएंगे सभी प्राइमरी स्कूल

पंजाब में प्री प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू की जाएंगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि माता-पिता की सहमति मिलने के बाद ही सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं इस संबंध शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को सरकार द्वारा जारी COVID-19 सुरक्षा दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि महामारी के कारण लगभग 10 महीने के बाद खुलने वाली प्री प्राइमरी की कक्षाओं के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक के बीच स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के लिए स्कूलों को विस्तृत सुरक्षा दिशा निर्देश भेजे गए हैं। सिंगला ने बताया कि कक्षा 3 से 12 को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोल दिया गया है। इसके अलावा स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित की गई है, जो स्कूलों में यह परख रही हैं कि स्कूलों में यह नियम फॉलो हो रहा है।

आपको बता दे, शिक्षा मंत्री ने कहा कि महामारी के कारण लगभग 10 महीने के बाद खुलने वाली प्री प्राइमरी की कक्षाओं के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक के बीच स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के लिए स्कूलों को विस्तृत सुरक्षा दिशा निर्देश भेजे गए हैं। सिंगला ने बताया कि कक्षा 3 से 12 को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोल दिया गया है। इसके अलावा स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित की गई है, जो स्कूलों में यह परख रही हैं कि स्कूलों में यह नियम फॉलो हो रहा है।

देश में पिछले साल आज ही के दिन मिला था पहला कोरोना मरीज

आपको बता दे, देश में कोरोना महामारी को शुरू हुए पूरे एक साल हो गए हैं। पिछले साल आज ही के दिन केरल में पहला मरीज मिला था। तब से अब तक 1 करोड़ 7 लाख 34 हजार 26 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लॉकडाउन के बाद नए केस आने की रफ्तार 725% बढ़ गई थी। 17 सितंबर को देश में कोरोना पीक पर पहुंच गया। तब देश में 10.17 लाख एक्टिव केस थे। मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा था। तब भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश था।

2200% की रफ्तार से ठीक हुए मरीज

इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हुई और जिस तेजी से नए केस बढ़ रहे थे, सितंबर के बाद उसके तीन गुना यानी 2200% की रफ्तार से लोग ठीक होने लगे। अब एक साल बाद सबसे अच्छी खबर ये है कि भारत दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है। हमारे यहां अब 1.67 लाख मरीज ही ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

देश में शुक्रवार को 13,053 नए कोरोना मरीज मिले। 14,872 लोग ठीक हुए और 137 की मौत हो गई। अब तक 1.07 करोड़ मरीजों में से 1.04 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 1,54,184 मरीजों की मौत हुई है। 1,67,316 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।