पुणे में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 15 कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के पिरंगुट MIDC इलाके में एक सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई है। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 37 में से 13 महिला और 2 पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग अभी भी प्लांट में आग में फंसे हुए हैं। जिनका पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है।

मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों और दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी उनके रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस कारण से आज बहुत तेजी से फैल रही है।

हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है। मुलशी के तहसीलदार, अभय ने बताया कि दमकल की 3 गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल भी पहुंचे हुए हैं।