देश में कोरोना संकट के बीच अब परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में बेंगलुरु में 24 छात्र प्री- यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) परीक्षा में गुरुवार को शामिल हुए। जिसके बाद उन 24 छात्रों के होश उस समय उड़ गए जब पता चला उनमे से एक छात्र के पिता कोरोना पॉजिटिव है। अब सभी 24 छात्र होम क्वारनटीन हैं।
PUC की परीक्षा में छात्रों ने जयनगर, बेंगलुरु दक्षिण में स्थित एक केंद्र पर परीक्षा लिखी थी। शुक्रवार की सुबह उस केंद्र के छात्रों में से किसी एक के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज को बताया। दो कॉलेजों के कुल 640 छात्र अपने परिसर में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उन्हीं में से किसी मरीज की बेटी ने भी इन सभी छात्रों के साथ परीक्षा लिखी थी। जैसे ही स्वास्थ्य अधिकारी का फोन आया, उन दो कॉलेजों के प्रिंसिपलों को बुलाया और 24 छात्रों के माता-पिता को निर्देश देने के लिए कहा गया।
कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि जिस परीक्षा केंद्र में परीक्षा लिखी गई है, किसी भी छात्र में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। यहां तक कि जिस लड़की के पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उस लड़की को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी।
बता दे, डिपार्टमेंट ऑफ प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन (DPUE) के अनुसार, इस परीक्षा में 5 लाख 68 हजार 975 छात्र शामिल हुए, जबकि 27 हजार 22 ने इसे मिस कर दिया। परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 95 हजार 997 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं इस परीक्षा में कंटेनमेंट जोन के 223 छात्र शामिल हुए थे। बता दें, कर्नाटक में बुधवार को 204 नए कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए थे।बता दे, कोरोना मरीजों की संख्या भारत में 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 721 मामले सामने आए। वहीं, 9 हजार 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 142 मरीजों ने दम तोड़ा। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट देखा जा रहा है। दिल्ली में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हजार के पार हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार हो चुकी है। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3 हजार 137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2 हजार 35 हो गई हैं।