मैरी कॉम के बाद कल्पना चवला की बायोपिक में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

पीसी के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। ख़बरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 'मैरी कॉम' के बाद एक और बायोपिक साइन कर ली है। देसी गर्ल प्रियंका अगली बायोपिक में भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की भूमिका निभाएंगी।

हाल ही में प्रियंका अमेरिका में अपनी हॉलीवुड सीरीज 'क़्वान्टिको -सीजन 2 'की शूटिंग पूरी करके इंडिया वापिस आई है। अब जल्द ही वह अपनी आने वाली फ़िल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन करती दिखेंगी। बॉलीवुड की फिल्मों में प्रियंका आख़िरी बार फ़िल्म 'जय गंगाजल' में देखी गई थीं। उसके बाद से प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फ़िल्म नहीं की।