राजस्थान : अब निजी अस्पतालों के डाॅक्टर्स को भी कोविड ड्यूटी के दौरान मौत पर मिलेंगे 50 लाख रुपए

कोरोना महामारी के इस दौर में मरीजों की जान बचाने के लिए डॉक्टर्स दिन-रात एक कर रहे हैं और बिना किसी डर के मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए उनका इलाज कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स को भी कोरोना होने और मौत का खतरा बना रहता हैं। इसपर राजस्थान में इलाज करने के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टर्स नर्सेज व नर्सिंगकर्मियों को सरकार 50 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दे रही थी।
लेकिन हाल भी में मुद्दा उठा था कि जितना खतरा सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को हैं उतना ही निजी अस्पतालों में भी हैं। ऐसे में अब राजस्थान सरकार निजी अस्पतालों के डाॅक्टर्स व हेल्थवर्कर्स को भी कोविड ड्यूटी में मौत पर 50 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता देगी। हेल्थ सेक्रेट्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि सभी कलेक्टर्स को ऐसे डॉक्टर्स की पूरी डिटेल लेकर फाइल एप्रूवल करने और इंश्योरेंस कंपनियाें को इनका पैसा तुरंत जारी करने के आदेश दिए हैं। अभी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स की कोविड ड्यूटी में मौत होने पर 50 लाख रुपए तक की राशि दी जाती है।