सीकर : कांस्टेबल पर लगे महिला अधिकारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप, हुआ गिरफ्तार

सीकर में महिला अधिकारी ने कांस्टेबल पर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। महिला अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आरोपी संजय झुंझुनूं के हुक्मपुरा का रहने वाला है। जिसने घरेलु संबंधों का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती से संबंध बनाए। आरोपी जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस लाइन में तैनात है। दादिया पुलिस आरोपी के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार करके ले आई।

थानाधिकारी सुभाष पुनियां ने बताया कि सीकर में महिला पशुधन सहायक अधिकारी ने थाने में शिकायत दी थी कि कांस्टेबल संजय कुमार उसके बड़े भाई का दोस्त है। जिसका घर में आना जाना था। मौका देखकर वह बात करने की कोशिश करता। कांस्टेबल होने का प्रभाव दिखाकर उसे बातों में फंसाया। फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वो जब शादी की बात करती तो आरोपी टाल देता। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसके साथ अलग-अलग होटलों में संबंध बनाता रहा। बीते दिनों उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 26 मई को थाने में मामला दर्ज कराया।