उदयपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आतंक गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी तालाब के पास कुछ युवक लूट की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने लूट की योजना बनाने की बात कबूल करते हुए पूर्व में भी 8 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कोडा कार, चाकू, तलवार, सरिया, लोहे के पाइप, मिर्च पाउडर और रस्सा भी बरामद किया है।
उदयपुर की गोवर्धन विलास पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के बाद लूट की योजना बना रहे आतंक गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें प्रकाश उर्फ आतंक, भवर मीणा, कैलाश गिरी गोस्वामी,केसू लाल मीणा, शंकरलाल मीणा और दुर्गेश मीणा शामिल है। पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में उदयपुर में आठ लूट की वारदातों को करना कबूल किया है। जिनमें नगदी गाड़ी के साथ कई जेवरात लूट की वारदातें भी शामिल है।उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदयपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आतंक गैंग के सदस्यों द्वारा पूर्व में भी कई लूट की वारदात अंजाम दी जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगना प्रकाश है जो आदतन अपराधी है। प्रकाश पर शहर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। वहीं अब पुलिस द्वारा गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ताकि इनके अन्य साथियों के साथ पूर्व में लूट की गई राशि का पता लगाया जा सके।