अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बना भारत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कहा कि आज भारत ने कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने अंतरिक्ष में ये उपलब्धि हासिल की है, अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कहा कि भारत अंतरिक्ष पावर के रूप में दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है और खास बात यह रही कि भारत ने किसी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी नहीं किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को 'मिशन शक्ति' का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है। पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता। कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर Low Earth Orbit (LEO) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह सैटेलाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, एसेट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया। 'मिशन शक्ति' को तीन मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक की जरूरत थी। सभी निर्धारित उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए। यह भारत में एंटी सैटेलाइट (ए-सेट) मिसाइल द्वारा सिद्ध किया गया।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें...

-भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।

-मिशन शक्ति ऑपरेशन सफल। इसके तहत एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया।

- पीएम मोदी ने सबसे पहले में डीआरडीओ और इसके वैज्ञानिकों को बधाई दी। जिन्होंने इस सफलता को पाने में योगदान दिया।

-हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO (Low Earth Orbit) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है।

- उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश किसी देश को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए है। पीएम बोले कि हमारा ये ऑपरेशन किसी भी तरह की संधि का उपयोग भी नहीं करता है, जिससे देश में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश शांति बनाए रखना है ना कि युद्ध का माहौल बनाना।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपने संबोधन के बारे में जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनका संबोधन 11:45 से 12:00 बजे के बीच होगा, हालांकि उनका संबोधन 12:20 के आसपास शुरू हुआ। बुधवार की सुबह पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक के बाद सीसीएस की बैठक भी की है। हो सकता है कि इस बैठक में कुछ अहम फैसले हुए हो, जिसका ऐलान पीएम मोदी खुद करेंगे।