श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में गुरुवार को फाइनेंस कंपनी में पिस्तौल तान लाखों की लूट को अंजाम दिया गया। पिस्तौल दिखाकर 4,35,200 रूपये की लूट को अंजाम दिया गया। बदमाश कंपनी में घुसे और क्रेडिट मैनेजर और अन्य अधिकारियों के मोबाइल भी लूट ले गए जिससे कि वारदात के बारे में किसी को शीघ्रता से जानकारी नहीं मिल पाए। सूचना मिलने पर पुलिस हुई सक्रिय सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने नाकेबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन शाम तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।
कंपनी के क्रेडिट मैनेजर तारानगर निवासी नीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह वह और कंपनी के अधिकारी रामनारायण शर्मा कंपनी में बैठे थे। इसी दौरान कंपनी का पूर्व कर्मचारी मंथन शर्मा आया और नौकरी तथा दस्तावेजों आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह चला गया। कुछ समय बाद मंथन वापस लौटा और अपने साथ दो अन्य युवको को लेकर आया। तीनों ने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी तथा चार लाख चौंतीस हजार पांच सौ दस रुपए लूट ले गए। आरोपियों ने दोनों के मोबाइल भी छीन लिए।