देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की बढ़ोतरी की है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 81.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है। देश की पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (HPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) लागत के आधार पर हर दिन पेट्रोल, डीजल का भाव तय कर सकते हैं। नए रेट हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी हो जाते हैं। शहर का नाम - पेट्रोल रुपये/लीटर - डीजल रुपये/लीटर