देश में कोरोना का कहर, अब तक 1008 लोगों की हुई मौत, आज 69 लोगों की गई जान

कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार 631 हो गई है। आज रिकॉर्ड 69 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में संक्रमित से मरने वालों की संख्या 1008 तक पहुंच गई है। बता दे, 26 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 60 मौतें हुई थीं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 28 लागों की जान गई। मरने वालों में 25 मुंबई जबकि तीन पुणे के थे। राज्य में एक दिन में हुई मौतों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। गुजरात में भी 19 संक्रमित मरीजों ने जान गंवा दी। ये सभी अहमदाबाद के रहने वाले थे। राज्य में मरने वालों की संख्या 181 हो गई है। मध्य प्रदेश में 10, उत्तर प्रदेश में 4, राजस्थान में 2, पश्चिम बंगाल में 2, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और तमिलनाडु में 1-1 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसके पहले सोमवार को 56 लोगों की मौत हुई थी।

कहा कितनी मौतें

महाराष्ट्र - 400
गुजरात - 181
मध्य प्रदेश - 120
दिल्ली - 54
राजस्थान - 52
आंध्र प्रदेश - 31
उत्तर प्रदेश - 34
तेलंगाना - 26
तमिलनाडु - 25
कर्नाटक - 20
पश्चिम बंगाल - 22
पंजाब - 19
जम्मू कश्मीर - 08
हरियाणा - 05
केरल - 03
झारखंड - 03
बिहार - 02
हिमाचल प्रदेश - 02
असम - 01
मेघालय - 01
ओडिशा - 01
पुडुचेरी - 01