उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा विद्यार्थी की कोरोना से मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 53 हजार 116 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के कारण 2 हजार 35 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, दिल्ली में पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। पूर्णिमा विद्यार्थी का बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पूर्णिमा विद्यार्थी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी शोक जताया है। आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी के निधन का शोक समाचार मिला। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ॐ शांति।