बांसवाड़ा : सामने आई राहतभरी खबर, सोमवार को नहीं मिला जिले में एक भी केस

जिले में कोरोना पॉजिटिव केस में लगातार गिरावट अा रही है। यही रफ्तार रही ताे जून के अंत तक रिकवरी दर 100 फीसदी तक पहुंच जाएगी। सोमवार को जिले में एक भी केस सामने नहीं आया। सोमवार को 10 मरीज रिकवर हुए। वर्तमान में 42 मरीज अस्पताल में उपचाररत हैं। इस प्रकार जिले में रिकवरी दर 98.57 प्रतिशत तक पहुंची गई है। पॉजिटिव केसों की संख्या 11 हजार 925 रही वहीं ठीक हाेकर घर लाैटने वाले राेगियाें की संख्या 11 हजार 755 पर पहुंच चुकी है। सीएमएचओ डॉ. एच.एल. ताबियार ने बताया कि दूसरी लहर में अब तक रिकवरी दर 98.57 प्रतिशत रही वहीं मृत्यु दर 1.07, पॉजिटिव दर घटकर 9.87, सेम्पल दर 5.67, एक्टिव केस की दर 0.35 प्रतिशत रही है।

एमजी अस्पताल की काेराेना जांच लैब से साेमवार काे भी राहतभरी खबर आई। यहां 77 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट में काेई भी संक्रमित नहीं मिला। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण का काेई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में अब तक 128 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इधर आरटीपीसीआर सेंपल के बारे में बताया कि कुल 1 लाख 20 हजार 805 सेंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 11 हजार 925 पॉजिटिव थे। 1.51 लाख नमूने नेगेटिव मिले। रेपिड टेस्ट में 4122 सेंपल टेस्ट किए, इसमें 59 पॉजिटिव और 4061 निगेटिव मिले। 2 सैँपल रिजेक्ट किए गए।

राजस्थान में कम हुए कोरोना के मामले लेकिन एक बार फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा

कोरोना के नजरिए से राजस्थान में राहत की खबर है। राजस्थान में कोरोना के मामले कम हुए लेकिन एक बार फिर मौतों का आंकड़ा बढ़ा हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 277 नए मामले सामने आए हैं जबकि 20 लोगों की कोरोना से जान चली गई। आज पूरे राज्य में कोरोना से बीमार 1231 मरीज ठीक हुए। इससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई। प्रदेश में अब केवल 6467 एक्टिव केस ही बचे है। राजस्थान की कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक पूरे राज्य में 9 लाख 49 हजार 961 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके है, जबकि इनमें से 8842 लोगों की जान चली गई। वहीं 9 लाख 34 हजार 652 मरीज इस बीमारी से रिकवर हो चुके है। प्रदेश में रिकवरी रेट अब 98.38 फीसदी पर पहुंच गई।