महाराष्ट्र पहुंचे निसर्ग ने शुरू किया तबाही मचाना, देखे तस्वीरें

चक्रवात निसर्ग मुंबई के अलीबाग में समुद्र किनारे टकरा गया है। निसर्ग तूफान मुंबई में अलीबाग के तट से टकराया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है। मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। रत्नागिरी, मुंबई, पुणे और रायगढ़ में कई जगह पेड़ों के उखड़ने की जानकारी सामने आई है। पूरे राज्य में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 129 साल बाद मुंबई में चक्रवात आया है। इसकी कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आई है।