जयपुर : पड़ोसी युवक किशोरी का अश्लील वीडियो बना 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

राजधानी जयपुर को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा जहां पड़ोसी युवक किशोरी का अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करते हुए 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ और वह गर्भवती निकली। डॉक्टर ने बताया कि वह दो महीने से गर्भवती है। गर्भवती होने की बात सुनकर किशोरी की मां हैरान रह गई। मां की रिपोर्ट पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेप की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जयपुर की भट्‌टा बस्ती में रहने वाली 16 साल की किशोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी के पेट में बहुत दर्द हुआ। बेटी ने उसे दर्द होने की बात कही। तब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। डॉक्टर ने चेकअप के बाद प्रेग्नेंट बताया। ये बात सुनकर किशोरी रोने लगी। किशोरी की मां भी परेशान हो गई। घर पहुंची तो मां ने किशोरी से पूरी बात बताने को कहा। तब बेटी ने पड़ोस की युवक की करतूत बताई। उसने बताया कि वह डरा-धमका कर पिछले 6 महीने से उसके साथ रेप कर रहा है। पड़ोसी युवक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए हैं। जो वीडियो दिखाकर लगातार धमका रहा था। बार-बार बुलाकर रेप करता है। परिवार के लोगों को उसकी बात सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ।