मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, 9 मंत्री 60 साल से ज्यादा उम्र के

मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर और रविशंकर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है। प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ साथ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का भी जिम्मा संभाल रहे थे। वहीं रविशंकर प्रसाद के पास कानून और आईटी मंत्रालय का भी जिम्मा था। इन दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई है।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट

1. सदानंद गौड़ा
2. रविशंकर प्रसाद
3. थावर चंद गहलोत
4. रमेश पोखरियाल निशंक
5. हर्षवर्धन
6. प्रकाश जावड़ेकर
7. संतोष कुमार गंगवार
8. बाबुल सुप्रियो
9. संजय धोत्रे
10. रत्तन लाल कटारिया
11. प्रताप चंद सारंगी
12. देबोश्री चौधरी

इस्तीफा देने वाले 9 मंत्री 60 साल से ज्यादा उम्र के

1. रमेश पोखरियाल निशंक: 61 साल
2. थावरचंद गहलोत: 73 साल
3. सदानंद गौड़ा: 68 साल
4. संतोष गंगवार: 72 साल
5. संजय धोत्रे: 62 साल
6. प्रताप सारंगी: 66 साल
7. रतन लाल कटारिया- 69 साल
8. रविशंकर प्रसाद: 66 साल
9. प्रकाश जावड़ेकर: 70 साल