IPL 2020 : इस मामले में दुनिया की नंबर एक T-20 टीम बनी मुंबई इंडियंस

बीते दिन शनिवार को आईपीएल के दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया था जिसमें मुंबई ने 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज कर अंकतालिक में शीर्ष जगह बनाकर रखी और प्लेऑफ के टॉप-2 टीम में जगह पक्की की। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने अबतक कुल 222 टी-20 मैच खेले हैं, जबकि 221 मैचों के साथ समरसेट दूसरे नंबर पर हैं।

इसके बाद तीसरे नंबर पर हैंपशर (217 टी-20 मैच) और चौथे व पांचवें नंबर पर क्रमशः ससेक्स (212 टी-20 मैच) और सरे (211 टी-20 मैच) हैं। बता दें कि शनिवार को मुंबई मे दिल्ली को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी ने 193 मैच खेले हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल में 191 और दिल्ली कैपिटल्स ने 190 मैच खेले हैं।

बता दें कि आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। चेन्नई की जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उस मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को छह विकेट से हराया था। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे ज्यादा चार बार की चैंपियन है। इस बार उसका ध्यान पांचवें बार आईपीएल का खिताब जीतने पर हैं। आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ सबसे टॉप पर है।