IPL 2020 : पुराने कॉम्बिनेशन के साथ नए रूप में नजर आई मुंबई इंडियंस की जर्सी, थीम सॉन्ग के साथ की गई जारी

आने वाले दिनों में आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन होने वाला हैं जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल की तैयारियां बड़े जोरों पर हैं। इसी के साथ टीम की जर्सी भी अपने नए रूप में तैयार की जा रही हैं। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी का एक विडियो फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किया गया हैं जिसमें टीम के थीम सॉन्ग दुनिया हिला देंगे को शामिल किया गया हैं। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी अपने पुराने नीले और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन के साथ नए रूप में तैयार है। जर्सी पर टीम के पुराने ही मुख्य प्रायोजकों के नाम दिख रहे हैं। नीली जर्सी पर सामने इस बार भी सैमसंग दिखाई देगा, वहीं खिलाड़ियों की पीठ पर कलर्स चैनल का नाम और लोगो दिखेगा।

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी आगे की ओर हल्के नीले रंग की है और कंधों पर गोल्डन पट्टियां हैं। यूएई में कोरोना टेस्ट और क्वारंटीन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में एक रन से हराया था। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार खिताब जीत चुकी है।