अश्लील XXX व्हाट्सएप ग्रुप में महिला को एड करना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

मुंबई में एक वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए एडमिन के ऊपर आरोप है कि उसने बिना इजाजत एक महिला को वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया। इस ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे थे। ये ऐसा पहला मामला है जब इस तरह के आरोप में किसी को गिरफ्तार किया गया हो। पकड़े गए शख्स का नाम मुश्ताक अली शेख है और उसकी उम्र 24 साल है। मुश्ताक पश्चिम बंगाल में कारपेंटर है। मुश्ताक़ अली शेख को पुलिस ने मुंबई के धारावी इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने माफी मांगी और कहा कि उसने गलती से महिला को ग्रुप में शामिल कर लिया था। इस पर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि वॉट्सऐप ग्रुप चलाने वालों के लिए ये एक चेतावनी है कि वे सोच-समझकर ग्रुप में किसी को शामिल करे। साथ ही वो इसका भी ख्याल रखे कि ग्रुप में आपत्तिजनक कंटेंट शेयर न हो।

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि महिला को इस साल सितंबर में 'ट्रिपल xxx' नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था। महिला को लगा कि उनके कुछ दोस्त उनके साथ मज़ाक कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही अश्लील तस्वीरें और वीडियो ग्रुप में शेयर किए गए वो परेशान हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने ग्रुप के एडमिन और 12 और लोगों को देखा तो उन्हें पता चला कि कोई भी उसका दोस्त नहीं हैं। इसके बाद उस महिला ने पुलिस से शिकायत की।

ग्रुप एडमिन इन बातों का भी रखें ध्यान

- ग्रुप से किसी भी तरह का आपत्तिजनक वीडियो, फोटो, मैसेज शेयर नहीं होना चाहिए।
- किसी भी प्रकार के धार्मिक वीडियो, फोटो, टेक्स्ट, ऐतिहासिक आंकड़े शेयर नहीं होना चाहिए।
- जाति या धर्म की भावनाओं को भड़काने वाला कंटेंट शेयर नहीं होना चाहिए।