बीकानेर : 14 साल की नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, जा रही थी पशुओं को चारा देने

बीकानेर के नोखा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां 14 साल की नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किया गया। नाबालिक आठवीं कक्षा की छात्रा थी और पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने के लिए बाहर निकली थी। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव की हैं जो कि गुरुवार की बताई जा रही है एवं शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ। जसरासर थाना क्षेत्र में रहने वाली महज 14 साल की इस बालिका ने स्वयं थाने में FIR दर्ज कराई है।

नाबालिक ने आरोप लगाया है कि सुभाष बिश्नोई का उसके घर आना जाना था। 27 मई को वह उसके गांव उड़सर आया। एक वाहन में उसके साथ धर्माराम बिश्नोई भी था। रात करीब आठ बजे यह बालिका पशुओं को चारा देने जा रही थी। तब सुभाष उसके पास आया और जबरन उठाकर पशु चारे के ढेर के पीछे ले गया। यहां दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका के चिल्लाने पर उसके चाचा मौके पर आ गए, जिस पर सुभाष और धर्माराम दोनों ने हमला किया। बालिका की मां बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। देर रात इस बारे में लड़की के पिता को सूचना दी गई। सुबह जसरासर थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया गया।

मंद बुद्धि महिला से भी दुष्कर्म

उधर, बीछवाल थाने में एक युवक ने अपनी मंदबुद्धि भाभी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि केसर सिंह ने उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी भाभी मंदबुद्धि है। उसे पेमासर गांव की रोही में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। यह घटना 26 मई की बताई जा रही है, जिसकी FIR अब दर्ज हुई है।