KKR vs MI : सात सीजन बाद KKR के साथ हुआ ऐसा, हारी अपना ओपनिंग मैच, मुंबई के जीत की हुई शुरुआत

बुधवार को आईपीएल के 13वें संस्करण का 5वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें KKR को 49 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई की तरफ से 20 ओवर में 195/5 का स्कोर खड़ा किया गया। इसके जवाब में कोलकाता 146 रन ही बना सकी और करारी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के बड़े खिलाड़ियों के बल्ले भी शांत ही रहें। इयोन मॉर्गन का बल्ला भी नहीं गरजा। कार्तिक और नितीश राणा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले तो कीरोन पोलार्ड ने एक शिकार किया।
यूएई में मुंबई की पहली जीत

कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है, इसके पहले भी 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते इस लीग का शुरुआती चरण संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। तब यहां खेले पांच मुकाबलों में कभी भी मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई थी। यह पहला मौका है जब रेगिस्तान में रोहित के रणबांकुरों को जीत का स्वाद मिला है।पिछले सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR

2013 से अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल का अपना पहला मुकाबला जीतते आ रही थी। सात साल पहले उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से रौंदा था। मुंबई को भी नाइराइडर्स ने दो बार (2014, 2015) वाले ओपनिंग मैच में हराया था, लेकिन इस बार उसे खुद हार का स्वाद चखना पड़ा।