तलाक के लिए ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को नपुंसक बनाना चाहती थी पत्नी, केस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में तलाक का एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी कही हो सकता है क्या? दरअसल एक शख्स ने (जिसका की नाम सुभाष सुराले) बताया जा रहा है अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मुझे नपुंसक बनाना चाहती थी ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके।

सुभाष का कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काटने की योजना बना रही थी ताकि नपुंसक बताकर वो तलाक ले सके। सुभाष की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी।

क्या है मामला?

सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और शादी के बाद लॉकडाउन हो जाने की वजह से दोनों हनीमून के लिए नहीं जा सके थे। इसके बाद वो महाबलेश्वर गए जहां उनकी मुलाकात कौस्तुभ नाम के शख्स से हुई। सुभाष ने बताया कि कौस्तुभ ने उससे दोस्ती कर ली और होटल में ही तीनों ने खूब मस्ती की। इसी दौरान कौस्तुभ ने सुभाष को लॉकडाउन में नौकरी चले जाने की वजह से उनके घर में रहने की इजाजत मांगी और उसने दोस्त समझकर दे दी। सुभाष के मुताबिक महाबलेश्वर से लौटने के बाद कौस्तुभ उसी के घर पर रहने लगा और इस दौरान एक दिन उसने उसका मोबाइल फोन देख लिया। मोबाइल में उसने कौस्तुभ के साथ अपनी पत्नी की कई तस्वीरें देखी जिसके बाद उसे शक हो गया।

शक होने पर उसने जब मैसेज खोलकर देखा उसे तब समझ आया की दोनों का शादी से पहले से अफेयर चल रहा था। जाति अलग होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी। सुभाष के मुताबिक उसने अपनी पत्नी के प्रेमी कौस्तुभ के मोबाइल में चैट देखा। चैट में वो और उसकी पत्नी दोनों उसे प्राइवेट पार्ट काटकर नपुंसक बनाने की साजिश रच रहे थे ताकि तलाक लेकर पत्नी अपने प्रेमी से शादी कर सके।