महाराष्ट्र: मां ने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका, देखती रही उन्हें मरते हुए

महाराष्ट्र में एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। यह दर्दनाक वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था। मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। मरने वालों में 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। मृतकों में रोशनी(10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज(3) और राधा (3) शामिल है। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।

आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया