महाराष्ट्र में नेताओं पर कोरोना का कहर, ये 26 बड़े नेता हुए संक्रमित; संजय राउत का पूरा परिवार भी पॉजिटिव

मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुंबई में कल कोरोना के 10000 से ज्यादा केस सामने आए थे। कल शिवसेना के 4 बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, युवा सेना सचिव वरुण देसाई और विधायक प्रताप सरनाइक हैं। इनके अलावा कल बीजेपी के अतुल भातखलकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का भी पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। संजय राउत के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटी और भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले आज (5 जनवरी, बुधवार) बीजेपी नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर की रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव आई। राज ठाकरे के घर और ऑफिस ‘शिवतीर्थ’ के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 10-15 मंत्री और 70 से अधिक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाराष्ट्र के अब तक ये 26 बड़े नेता कोरोना संक्रमित पाए गए

1. के सी पाडवी – आदिवासी कल्याण मंत्री
2. वर्षा गायकवाड – शिक्षा मंत्री
3. बालासाहब थोरात – राजस्व मंत्री
4. यशोमती ठाकूर – महिला बालकल्याण मंत्री
5. प्राजक्त तनपुरे – राज्यमंत्री
6. समीर मेघे – बीजेपी विधायक
7. धीरज देशमुख – कांग्रेस विधायक
8. राधाकृष्णविखे पाटिल-बीजेपी विधायक
9. सुप्रिया सुले – एनसीपी सांसद
10. दीपक सावंत – पूर्व मंत्री
11. माधुरी मिसाल- बीजेपी विधायक
12. चंद्रकांत पाटिल – विधायक
13. इंद्रनील नाईक – विधायक
14. हर्षवर्धन पाटिल – पूर्व मंत्री
15. सदानंद सुले – सुप्रिया सुले के पति
16. विपिन शर्मा – ठाणे नगर निगम आयुक्त,
17. पंकजा मुंडे – बीजेपी राष्ट्रीय सचिव
18. एकनाथ शिंदे – नगरविकास मंत्री
19. अरविंद सावंत – शिवसेना सांसद
20. विद्या ठाकुर – बीजेपी विधायक
21. वरुण सरदेसाई – युवासेना महामंत्री
22. अतुल भातखलकर -बीजेपी विधायक
23. सुजय विखे पाटिल -बीजेपी सांसद
24. निलय नाइक-बीजेपी विधायक
25. प्रताप सरनाइक- शिवसेना विधायक
26. प्रवीण दरेकर- बीजेपी विधायक और विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष