महाराष्ट्र से सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने 6 नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला। मामला मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव का है। मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने ही बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्चों की मौत हो गई। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।