मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर स्थित एमआरटीबी हॉस्पिटल से दो कोरोना संदिग्ध शनिवार की रात को भागने में सफल हो गए थे। जिनको अब पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में अब तक कुल 39 केस पॉजीटिव हो चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 17 वर्षीय किशोरी समेत 5 और मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य इंदौर है। इंदौर में अब तक 20 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। शिवराज सरकार ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इंदौर में संपूर्ण लॉक डाउन का आदेश दे दिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप सहित किराना सब्ज़ी दूध कोई भी दुकानें नहीं खोली जा सकेगी।
इंदौर की सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया चारपहिया वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। जिन घरों में कोरोना के मरीज़ मिले हैं उनके इर्द गिर्द रहने वालों को Quarintine सेंटर में रखा जाएगा।