जोधपुर : पुलिस के खिलाफ शिकायत करने के लिए जारी किया गया नंबर, कमिश्नर खुद करेंगे निगरानी

बीते दिनों एएसआई के रिश्वत लेते पकड़े जाने से पुलिस की साख खराब हुई हैं जिसे बचाने के लिए सराहनीय पहल की शुरुआत की गई हैं। शहर के लोग 9530440045 नंबर पर पुलिस कमिश्नरेट के थानों में सुनवाई नहीं होने या पैसे मांग कर परेशान करने पर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। पुलिस कमिश्नर स्वयं इन शिकायतों पर नजर रखेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने का कमिश्नर ने आश्वासन दिया है।
जोधपुर में सोमवार को एसीबी ने एक एएसआई को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसने यह रिश्वत एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का केस आगे बढ़ाने की एवज में ली थी। पीड़ितों से इस प्रकार रिश्वत मांगने का मामला सामने आने पर शहर पुलिस कार्यशैली उजागर हो गई कि थानों में शिकायत दर्ज कराने जाने वाले लोगों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसके बाद कमिश्नर ने लोगों को परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें दंडित करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था शुरू करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने आमजन के बीच एक मोबाइल नंबर 9530440045 जारी किया है। इस नंबर पर वाट्सऐप सुविधा भी उपलब्ध है। पुलिस थानों में सुनवाई नहीं होने और परेशान करने की स्थिति में कोई बी व्यक्ति इन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत के साथ सबूत के रूप में पीड़ित फोटो या वीडियो भी भेज सकता है।