बीकानेर : बधाई मांगकर अपना पेट पालने वाली किन्नर के साथ दुष्कर्म, विडियो बना दी वायरल करने की धमकी

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई हैं जहां बधाई मांगकर अपना पेट पालने वाली किन्नर के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद विडियो बना वायरल करने की धमकी भी दी गई। खुद सपना किन्नर ने इस संबंध में पुलिस को राजूके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। सपना का आरोप है कि वो लोगों से बधाई मांगकर अपना पेट पालती है। राजू भी कुछ फर्जी किन्नर के साथ ये काम करता है। इसका उसने विरोध किया और उलाहना भी दिया। इसी से नाराज होकर पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। अब जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कस्बे के आडसर बास में रहने वाली किन्नर सपना बाई का आरोप है कि पिछले दिनों राजू सुथार उसके घर में जबरन घुस आया था। इस दौरान उसके साथ अभद्रता की और दुष्कर्म किया। इसी दौरान चार-पांच और लड़के भी उसके साथ थे। दुष्कर्म करते हुए के फोटो व वीडियो भी लिए गए। अब धमकी दी जा रही है कि उसके वीडियो वायरल कर देगा। सपना का आरोप है कि इससे पहले मई में भी उसके साथ राजू व उसके साथियों ने मारपीट की थी। तब पुलिस को शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसका हौंसला बढ़ता जा रहा है।