रांची / 60 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रांची में 60 साल के मकान मालिक ने किराएदार की 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। बच्ची के माता-पिता अंडे बेचने का काम करते हैं। बुधवार को दोनों बाहर गए हुए थे, इस दौरान ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

आजमगढ़ / 6 साल की बच्ची के साथ रेप, नहलाकर घर भेजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बताया कि बच्ची अक्सर पड़ोसी के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को पड़ोस में रहने वाला माशूक बच्ची को फुसलाकर घर से दूर टेंट की दुकान में ले गया। वहीं उसने दरिंदगी की। बाद में घर आकर बेटी के कपड़े भी ले गया। कहा कि वह मेरे घर पर नहाएगी। बच्ची आरोपी के घरवालों से घुली-मिली थी, इसलिए कुछ भी गलत नहीं लगा। जब बच्ची नहाकर वापस आई तो खून से लथपथ थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।