झारखंड / 531 नए कोरोना मरीज मिले, 11 संक्रमितों की हुई मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 531 नए मरीज मिले और 11 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हजार 869 हो गई है। वहीं, आज देवघर 1, पूर्वी सिंहभूम 5, गढ़वा 1, साहेबगंज 2 और पश्चिमी सिंहभूम 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 249 हो गई है। वहीं, 531 नए संक्रमितों में बोकारो 29, चतरा 4, देवघर 29, धनबाद 14, दुमका 8, पूर्वी सिंहभूम 67, गढ़वा 39, गिरिडीह 10, गोड्‌डा 3, गुमला 18, हजारीबाग 14, जामताड़ा 2, खूंटी 7, काेडरमा 25, लातेहार 27, लोहरदगा 6, पाकुड़ 1, पलामू 60, रामगढ़ 33, रांची 62, साहेबगंज 15, सरायकेला 17, सिमडेगा 29 और पश्चिमी सिंहभूम 12 मरीज शामिल हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 8 हजार 998 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 191, चतरा के 195, देवघर के 348, धनबाद के 552, दुमका के 70, पूर्वी सिंहभूम के 847, गढ़वा के 312, गिरिडीह के 670, गोड्डा के 167, गुमला के 153, हजारीबाग के 508, जामताड़ा के 93, खूंटी के 60, कोडरमा के 406, लातेहार के 240, लोहरदगा के 213, पाकुड़ के 127, पलामू के 351, रामगढ़ के 342, रांची के 1460, साहेबगंज के 115, सरायकेला के 154, सिमडेगा के 487 और पश्चिमी सिंहभूम के 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।