झारखंड / 24 घंटे में 106 नये मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार के पार; कुल मरीजों में 742 प्रवासी मजदूर

झारखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 106 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1 हजार 29 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण को मामलों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 106 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 हजार 29 हो गई है।

बता दे, पिछले एक सप्ताह में राज्य में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। देश में पहला मामला सामने आने के 60 दिन बाद 31 मार्च को झारखंड में कोरोना का पहला मामला मिला था। एक मलेशियाई युवती संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ। लेकिन प्रवासी मजदूरों के आने के बाद इसमें जबरदस्त उछाल हुआ। शुरुआत में झारखंड में मरीजों की संख्या 500 पहुंचने में 60 दिन लगे थे और अब महज 8 दिन में ही यह दोगुना होकर 1 हजार 29 पर पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1 हजार 29 संक्रमितों में से 742 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य में शनिवार को संक्रमित पाये गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर हैं। राज्य में संक्रमित हुए 473 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 548 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। सात अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयोगशालाओं में पिछले 24 घंटे में कुल 2 हजार 944 नमूनों की गई, जिनमें 106 नमूने संक्रमित पाये गये।

संक्रमित मरीजों में 742 प्रवासी

बता दे, राज्य के कुल 1 हजार 29 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में 742 मरीज प्रवासी हैं जो एक मई के बाद झारखंड में दूसरे अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनमें रांची के 27, बोकारो के 9, हजारीबाग के 108, धनबाद के 64, गिरिडीह के 17, सिमडेगा के 61, कोडरमा के 60, देवघर के एक, गढ़वा के 75, पलामू के 23, दुमका के 4, पूर्वी सिंहभूम के 137, लातेहार के 19, लोहरदगा के 06, रामगढ़ के 55, पश्चिमी सिंहभूम के 15, गुमला के 26, सरायकेला के 18, चतरा के 1, पाकुड़ के 5, खूंटी के 8 और साहेबगंज के 3 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को 79 नये मरीज मिले थे

इससे पहले शुक्रवार को 79 नये मरीज मिले थे। तब ये एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड था। इसी के साथ सूबे में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 922 हो गई थी। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 505 हो गयी थी। शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मिले 922 कोरोना पॉजिटिव में से 654 यानि 71% प्रवासी मजदूर हैं।

सिमडेगा में एक साथ 30 मरीज मिलने से हड़कंप

शुक्रवार को सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, रामगढ़ में 7, लातेहार में 6, गढ़वा में 6, रांची में 1, धनबाद में 1, कोडरमा में 1, पलामू में 1, पूर्वी सिंहभूम में 1 और गुमला में 1 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सिमडेगा में मिले 30 संक्रमितों में से 7 महिलाएं थीं। सभी प्रवासी हैं, जो मुम्बई और गुजरात से लौटे हैं। इन सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल,बीरू में अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर से शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ सिमडेगा में कुल मरीज 78 हो गये। इनमें से 14 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण

कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 29 है। इनमें राजधानी रांची के 145, गढ़वा के 78, बोकारो के 25, पलामू के 29, हजारीबाग के 116, धनबाद के 71, गिरिडीह के 21, सिमडेगा के 98, देवघर के 5, जामताड़ा के 2, दुमका के 4, कोडरमा के 60, गोड्‌डा के 1, पूर्वी सिंहभूम के 170, पश्चिमी सिंहभूम के 21, लातेहार के 23, रामगढ़ के 77, गुमला के 37, लोहरदगा के 7, सरायकेला के 21, चतरा के 1, खूंटी के 9, पाकुड़ के 5 और साहेबगंज के 3 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

राज्य में अब तक 9 संक्रमितों की मौत

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 है। इनमें रांची में 5, जबकि सिमडेगा, बोकारो, कोडरमा और गिरिडीह में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के 1 मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं कर रहा है।