रीट पेपर लीक मामले में बर्खास्त हुए जारोली ने बोर्ड के ही रुपयों से खरीदी थी 25 लाख की कार

राजस्थान में रीट पेपर लीक में लेकर रीट 2021 के मुख्य समन्वयक और समन्वयक को बर्खास्त कर दिया हैं। इसको लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में अब सामने आ रहा हैं कि बर्खास्त अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली और बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा ने बोर्ड की राशि को व्यर्थ खर्च करना शुरू कर दिया था। बर्खास्त अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने रीट 2022 के आयोजन को देखते हुए कुछ समय पूर्व ही बोर्ड खर्च पर करीब 25 लाख रुपए की नई गाड़ी खरीदी थी। इसके साथ ही बोर्ड के निलंबित सचिव अरविंद कुमार सेंगवा ने भी सचिव के सरकारी आवास का करीब 5 लाख रुपए खर्च कर रिनोवेशन कराया था। सेंगवा को भी रीट पेपर लीक प्रकरण 2021 में निलंबन का सामना करना पड़ा। पहला सचिव है, जिसे रीट को लेकर निलंबित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. जारोली ने कुछ समय पूर्व ही बोर्ड खाते से करीब 25 लाख रुपए की नई गाड़ी निकलवाई थी। यह अब बोर्ड अध्यक्ष के सरकारी आवास में ही खड़ी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जारोली सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास से इसी गाड़ी में बैठ कर 29 जनवरी, 2022 को जयपुर रवाना हुए थे। सरकार ने उसी दिन रात को उन्हें बर्खास्त कर दया था। बोर्ड अध्यक्ष के आवास के पास ही बोर्ड सचिव का निवास भी है। सचिव अरविंद सेंगवा ने इस आवास को सही कराने के लिए बोर्ड का करीब 5 लाख रुपए खर्चा करा कर रिनोवेशन कराया गया था। बंगला तैयार होने पर सेंगवा करीब एक महीने पूर्व ही यहां शिफ्ट हुए थे।