जम्मू कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर सुरक्षा में सेंध, पिस्तौल लेकर पहुंची महिला

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आई है। 14-15 मार्च की रात एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्तौल लेकर मंदिर परिसर में पहुंच गई। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पिस्तौल का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।

हाल ही में माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी कई घटनाएं सुर्खियों में रही हैं। 15 मार्च को सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी को पुलिस ने कटरा स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इस गिरफ्तारी के बाद होटल्स और रेस्टोरेंट्स के मालिकों के लिए नई चेतावनी जारी की गई है, जिसमें उन्हें गेस्ट को शराब पीने से रोकने का आदेश दिया गया है।

वैष्णो देवी मंदिर में रोजाना हजारों लोग दर्शन करने आते हैं और यहां धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए शराब और अन्य कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन प्रतिबंधित किया गया है। अब ओरी की गिरफ्तारी के बाद मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।