अहमदाबाद में भी शुरू हुई जगन्नाथ रथयात्रा, CM भूपेंद्र पटेल ने सोने की झाड़ू से साफ की सड़क

ओडिशा के पुरी की तरह गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। आज शुक्रवार को अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधि-विधान के साथ पहिंद विधि से रथयात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोने के झाड़ू से झाड़ू लगाकर रथयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के शुरुआत में सबसे पहले मंगला आरती हुई। 145वीं रथयात्रा से पहले मंगला आरती के बाद भगवान जगन्नाथ की आंखों पर बंधी पट्टी खोली गई। मंगला आरती में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। भगवान जगन्नाथ 2 जुलाई को पुराने अहमदाबाद में नगरयात्रा पर निकलेंगे। ये यात्रा 19 किलोमीटर लंबी होगी।

अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा सरसपुर इलाके में जाएगी जिसे भगवान जगन्नाथ के मामा का घर कहा जाता है। भगवान जगन्नाथ पुराने अहमदाबाद के प्रेम दरवाजा के रास्ते मंदिर में वापस लौटते हैं।