चंद्रयान-2 ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें, देखें धरती के अद्भुत नजारे

22 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। मिशन शुरू होने के बाद चंद्रयान ने पहली बार पृथ्वी की अदभुत और रोमांचक तस्वीरें भेजी हैं। ये तस्वीरें 3 अगस्त को ली गई हैं। इसरो के मुताबिक चंद्रयान 2 ने ये तस्वीरें LI4 कैमरे से ली है जिसमें पृथ्वी नीले रंग का दिख रहा है। यूनिवर्सल टाइमिंग के मुताबिक ये तस्वीर 17 बजकर 32 मिनट की है। यूनिवर्सल टाइम (UT) समय मानक है, जो पृथ्वी के घूमने की औसत गति को दर्शाता है। यह घड़ियों से नहीं, बल्कि तारों को देखकर मापा जाता है। बता दें कि भारत समन्वित यूनिवर्सल टाइम से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। 22 जुलाई को लॉन्च के बाद इसे पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 170 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) 45,475 किमी पर स्थापित किया गया था। बता दें कि भारत का चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी सतह पर उतरेगा। इस प्रकार भारत दुनिया का पहला देश होगा जो कि चांद के दक्षिणी सतह पर उतरेगा। 22 जुलाई को लॉन्च के बाद से ही चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो चुकी है

बता दें कि भारत का चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी सतह पर उतरेगा। इस प्रकार भारत दुनिया का पहला देश होगा जो कि चांद के दक्षिणी सतह पर उतरेगा।

चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 20 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा। 20 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद 11 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा।

इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि चंद्रमा की ओर भारत की ऐतिहासिक यात्रा की यह शुरुआत कई मायनों में खास है। सीवन ने बताया था कि इस मिशन से चांद की सतह पर कई रहस्य के खुलने की उम्मीद है। भारत ने चंद्रयान-2 के लिए जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल यानी जीएसएलवी मार्क 3 एम1 का इस्तेमाल किया है। यह अत्यंत शक्तिशाली और विशाल है इसी कारण इसे 'बाहुबली' का नाम दिया गया है।