टक्कर हुई और सरिये शरीर के आर-पार हो गए, देखिए तस्वीरें

हादसा पंजाब के जालंधर में पठानकोट हाइवे पर शुक्रवार रात हुआ। एक बाइक सवार सरिये से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। टककर ऐसी लगी कि सरिये शख्स की टांग और पेट में घुस गए। पीड़ित शख्स की पहचान 41 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई। गुरमीत के चीखने की आवाज सुनकर ट्रैक्टर चालक रुका और उसकी हालत देखी तो हैरान रह गया, लेकिन मौका देखते ही वह फरार हो गया। लोगों ने पेट और टांगों में घुसे सरिये को कटर से काटकर गुरमीत को अलग किया और अस्पताल ले गए। डॉक्टर विपन मिगलानी का कहना है कि सरिये जब तक सरिये शरीर से नहीं निकले जाते, हालत सीरियस ही बनी रहेगी। कुछ भी हो सकता है, ऑपरेशन करके ही सरियों को बाहर निकाला जा सकता है। इसके लिए बातचीत चल रही है। घायल गुरमीत ने बताया कि वह भोगपुर में बिजली के सामान की दुकान चलाता है। शुक्रवार को वह सामान लेने शहर आया था, कि वापिस लौटते समय हादसा हो गया। ट्रॉली के पीछे कोई इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर नहीं था। अंधेरा होने के कारण टकरा गया।