इंदौर / लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने लड़कों को दी ऐसी सजा, हाथ जोड़कर बोले - इस बार छोड़ दो, फिर ऐसा नहीं करेंगे

लॉकडाउन के चलते देश में लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने की मनाई है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे है। लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने वालों को पुलिस कड़ी-कड़ी से सजा दे रही है। ऐसे में इंदौर पुलिस द्वारा दी जा रही सजा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। शनिवार सुबह भी पुलिस ने द्वारकापुरी क्षेत्र में ऐसे लोगों को पकड़ा और जमकर खबर ली। बिना डंडा मारे ही पुलिस ने उनकी हालत ऐसी कर दी कि वे हाथ जोड़कर रोने लगे। बार-बार एक ही बात कहते रहे इस बार छोड़ दो आगे से फिर ऐसी गलती नहीं होगी। पुलिस ने सुबह से जो भी बेवजह घूमता मिला, उससे उठक-बैठक लगवाकर उछलते हुए एक नियत स्थान तक चलवाया।

सराफा टीआई अमृता सोलंकी द्वारा दो भाई और दोस्तों की आपस में ही पिटाई करवाने का वीडियो भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कोरोना से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान भी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में आईजी विवेक शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि रोज एएसपी रैंक के एक, डीएसपी रैंक के दो अधिकारी, पूर्व व पश्चिम जोन से दो-दो थाना प्रभारी और प्रत्येक थाने से चार-चार अधिकारियों/कर्मचारियों को एक दिन का आराम दिया जाएगा। पुलिस लाइन से 350 से अधिक जवानों का बल शहर के सभी थानों को उपलब्ध कराया है।

बता दे, इंदौर में कोरोना के 1085 मरीज मिल चुके हैं। तीन कैटेगरी के अस्पतालों में डॉक्टर संक्रमण के खतरे के बीच इनका इलाज कर रहे हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन / इंदौर में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने बरसाईं लाठी, झुंड में खड़े लोगों को बनाया मुर्गा

लॉकडाउन / बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे लड़के, सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कोरोना मरीज के साथ किया बंद, देखे वीडियो