59 चीनी ऐप्स पर बैन / 10 कैटेगरी के हिसाब से समझे किन ऐप्स से हो रहा था मोबाइल मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट

चीनी ऐप्स (China Apps) पर सोमवार को भारत सरकार ने एयर स्ट्राइक कर दी। सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया। सरकार ने रात 9 बजे आदेश जारी करते हुए टिक टॉक (TikTok) समेत ऐसे सभी चीनी ऐप्स पर लगाम लगा दी जो अमूमन हर भारतीय के स्मार्टफोन और उसकी जिंदगी में गहराई से घुसे हुए थे। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर भी लगातार चीनी ऐप्स को बैन करने की मांग उठ रही थी। सरकार ने चीनी ऐप्स पर बैन की 7 वजहें बताईं और अपने आदेश में 7 बार देश की सम्प्रभुता और एकता का जिक्र किया है। बैन किए गए ऐप्स में सबसे ज्यादा यूटिलिटी कैटेगरी के 20 से ज्यादा ऐप्स हैं। पॉपुलर कैटेगरी में शॉर्ट वीडियो और म्यूजिक कैटेगरी के ऐप्स सबसे ज्यादा हैं।

बैन किए गए चीनी ऐप

एंटरटेनमेंट वीडियो-म्यूजिक ऐप्स

- TikTok

- Likee

- Kwai

- QQ Music

सोशल मीडिया ऐप्स

- Helo

- SHAREit

- Mi Community

- Weibo

चैट – डेटिंग ऐप्स

- WeChat

- We Meet

- Vmate

वेब ब्रॉउजर ऐप्स

- UC Browser

- CM Browers

- APUS Browser

- DU Browser

यूटिलिटी ऐप्स

- Parallel Space

- BeautyPlus

- Xender

- Cam Scanner

- Baidu map

- Baidu Translate

- DU battery saver

- DU Cleaner

- DU Privacy

- DU Recorder

- YouCam makeup

- Virus Cleaner

- WeSync

- ES File Explorer

- Vault- Hide

- Cache Cleaner DU App studio

- Clean Master - Cheetah Mobile

- QQ Security Center

- QQ International

- QQ Launcher

- QQ Mail

- Mail Master

गेमिंग ऐप्स

- Clash of Kings

- Hago Play With New Friends

- Mobile Legends

ई-कॉमर्स ऐप्स

- ClubFactory

- SHEIN

- ROMWE

वीडियो -लाइव स्ट्रीमिंग और एडिटिंग ऐप्स

- Bigo Live

- Vigo Video

- Mi Video Call – Xiaomi

- Viva Video - QU Video Inc

- New Video Status

- QQ Player

- U Video

- V fly Status Video

न्यूज एग्रीगैटर

- UC News

- Newsdog

- QQ Newsfeed

फोटो एडिटिंग

- Meitu

- SelfieCity

- Wonder Camera

- Photo Wonder

- Sweet Selfie