देश में कोरोना, 295 की हुई मौत, टॉप-10 शहर जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। 26 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 470 से ज्यादा जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी तक देश में 8000 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले और 295 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में कोरोना के 45% मरीज केवल 10 शहरों में हैं। संक्रमितों में मुंबई टॉप पर हैं। अब तक हुई मौतों में 65% मृतक इन्हीं 10 शहरों के थे।

टॉप-10 शहर जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

मुंबई (महाराष्ट्र) - 1218
साउथ दिल्ली - 701
जयपुर (राजस्थान) - 301
पुणे (महाराष्ट्र) - 258
इंदौर (मध्य प्रदेश) - 235
भोपाल (मध्य प्रदेश) - 116
अहमदाबाद (गुजरात) - 228
चेन्नई (तमिलनाडु) - 201
कासरगोड (केरल) - 164
ठाणे (महाराष्ट्र) - 149

टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

मुंबई - 75
इंदौर - 30
पुणे - 29
नई दिल्ली - 12
हैदराबाद - 09
ठाणे - 08
अहमदाबाद - 07
चेन्नई - 07
उज्जैन - 05
जयपुर - 04