बांसवाड़ा : कीटनाशी पीने से पत्नी की हुई मौत तो पति ने भी फंदे से झूल कर ली खुदकुशी

दानपुर थाना इलाके गागरवा पंचायत के पीपलावाड़ी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां कीटनाशी पीने से पत्नी की मौत हो गई तो इसके बाद पति ने भी फंदे से झूल खुदकुशी कर ली। परिजनाें का कहना है कि दाेनाें के बीच अच्छा तालमेल था। हुकी ने जहर किस वजह से पिया और शाम काे दाेनाें के बीच क्या हुआ, यह जांच का विषय है। दाेनाें का पोस्टमार्टम करवाकर और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार शाम काे 21 वर्षीय हुकी पत्नी दीपक की कीटनाशी पीने से बेसुध हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे एमजी अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन इलाज के कुछ देर बाद ही उसने दम ताेड़ दिया। परिवार शाेक में ही था कि सुबह एक और खबर ने सभी काे सकते में ला दिया। रात काे पत्नी की माैत की खबर सुनने के बाद पति दीपक ने भी फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। दीपक के छाेटे भाई केशु ने सुबह उसे फंदे से लटका हुआ देखा ताे घटना का पता चला। माैका हाल देखकर दीपक के भी खुदकुशी करना ही प्रतीत हाे रहा है। हुकी का पीहर खानपुरा में है। पीहर और ससुराल के दाेनाें पक्षाें से बातचीत की। किसी ने संदेह नहीं जताया है।

दाेनाें की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। परिजनाें ने भी घटना काे लेकर हैरानी जताई है। मामले की जांच छाेटी सरवन एसडीएम के जिम्मे की गई है। एएसआई रणसिंह ने बताया कि हुकी ने जहर पी लिया था। इसके बाद वह उल्टियां करने लगी तो परिजन उसे छोटी सरवन सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बांसवाड़ा रैफर कर दिया। यहां एमजी अस्पताल में हुकी का इलाज शुरू किया लेकिन रात 11 बजे उसने दम ताेड़ दिया। इस वक्त हुकी का पति दीपक घर पर ही था। परिजनाें ने उसे इसकी खबर दी। जिसके बाद सुबह दीपक भी घर के बाहर सागवान के पेड़ पर फंदे से मृत लटका मिला।