श्रीगंगानगर : आठ साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, दर्ज हैं उसके खिलाफ 18 मुकदमे

काेतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं।उनके हत्थे 8 साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर चढ़ा हैं जिसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फरार इस स्थाई वारंटी काे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। आराेपी पुरानी आबादी थाना का हिस्ट्रीशीटर है। आराेपी 2013 से अदालत से फरार चल रहा था। काेतवाल गजेंद्र जाेधा ने बताया कि हैडकांस्टेबल सतवीर राठाैड़ व कांस्टेबल सत्यनारायण कूकणा की टीम ने आराेपी 40 वर्षीय रामसिंह बावरी उर्फ पिदण पुत्र बूटासिंह काे सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है।

काेतवाली थाना में उसके खिलाफ नकबजनी के आराेप में 2005 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आराेपी पर 1998 से 2012 के बीच चाेरी और नकबजनी के 18 मुकदमे दर्ज थे। आराेपी शुरू में पुरानी आबादी में चांदनी चाैक के पास रहता था। उसके बाद माैसम विभाग राेड पर छजगरिया बस्ती में छुपकर रहने लगा। अब कई साल से सूरतगढ़ में रह रहा था। सूरतगढ़ धानमंडी में पल्लेदारी करने लगा था और अपना नाम साेनू रख लिया था। उसने पहचान छुपाने काे भेष भी बदल लिया था। उसे गुरुवार सुबह सूरतगढ़ धानमंडी में गिरफ्तार कर लिया।