प्रधानमंत्री मोदी के कहे वो वाक्य जो हर स्टूडेंट के लिए है खास

दुनिया भर में लोकप्रिय नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 69 साल के हो गए हैं। सोमवार रात से ही देश के कई हिस्सों में पीएम मोदी का जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े थे। मंगलवार सुबह पीएम मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंचेंगे, जहां वह नर्मदा नदी की पूजा करेंगे। ये बांध पहली बार अपनी ऊंचाई पर पहुंच रहा है, बांध की ऊंचाई 138.68 मीटर तक पहुंच गई है। पीएम मोदी ने ही इस बांध का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह साल से देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सभी सर्वेक्षणों और दो संसदीय चुनावों में ये परिलक्षित हुआ है। वो एक व्यापक रूप से चर्चित और विवादित राजनीतिज्ञ भी हैं। उनके द्वारा देश के छात्रों को दिए गए ये प्रभावशाली उद्धरण हर छात्र को जरूर जानने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के कहे वो वाक्य जो उद्धरण बन गए हैं, वो इस तरह से हैं।

- यदि शिक्षा में लक्ष्य नहीं है, तो यह आपके कमरे की दीवार पर लटकाए गए प्रमाण पत्र से अधिक कुछ नहीं है। शिक्षा केवल पुस्तकों से नहीं आ सकती। शिक्षा का मकसद इंसान के समग्र व्यक्तित्व का संतुलित विकास करना है। हर इंसान अपने जीवन में किसी न किसी मकसद से पैदा होता है और शिक्षा इस मकसद को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

- अपने अंदर के छात्र को कभी मरने न दें। अगर हमारे अंदर का छात्र हमेशा जीवित है, तो यह हमें जीने की ताकत देता है।

- आने वाला दशक समाज के उन लोगों का है जो हाशिए पर हैं। युवाओं में अद्भुत क्षमता है और यही वो ताकत है जो राष्ट्र में बदलाव लाएगी।

- हमें हमेशा एक सपना देखना चाहिए, लेकिन एक व्यक्ति को हमेशा कुछ बनने के बजाय कुछ करने का सपना देखना चाहिए। मैं युवाओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि जब आप ये तय करते हैं कि क्या बनना है तो आप एक कैदी बन जाते हैं। इसलिए आपको बस कुछ करने की इच्छा रखनी चाहिए, स्वतंत्रता का आनंद लें। यही आपको एक उद्देश्य देगा।

- अगर आप किसी विषय पर फोकस करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले डी-फोकस करना सीखना होगा। ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। मनोरंजन के लिए प्रकृति के संपर्क में आना और खेलना बहुत महत्वपूर्ण है।