जयपुर : 2 साल बाद अब फिर होगी हज यात्रा, ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूर्ण कोरोना वैक्सीनेशन होना जरूरी

कोरोना की वजह से बीते दो साल हज यात्रा नहीं हो पाई। लेकिन इस साल मुबारक सफर हज होने जा रहा हैं जिसके लिए सऊदी अरब सरकार की और गाइड लाइन जारी की गई हैं। सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हजयात्रा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है। आवेदक 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म भर कर सकते है। इस बार 65 साल तक उम्र तक आवेदक आवेदन कर सकते है। यात्रा से पहले हजयात्री को हेल्थ सर्टिफिकेट के साथ वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा।

हज यात्रा जून जुलाई से शुरू होगी, लेकिन कितने हज यात्री इस मुक़्क़दस सफर पर जा पाएंगे ये फिलहाल तय नही है। इस बार हजयात्रा 36-42 दिन की होगी। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी शेख़ हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि हज 2022 के आवेदन फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो गया है।

- इस बार एक कवर में अधिकतम 5 हजयात्री यात्रा पर जा सकते हैं।
- 4-5 महिलाएं बिना मेहराम के एक ग्रुप में यात्रा कर सकती है।
- देश मे हजयात्रा के लिए 10 एम्ब्रॉकेशन पॉइंट होंगे।
- हज यात्री को 81 हजार एडवांस राशि जमा करवानी होगी।