सुसाइड / पहले बनाया वीडियो फिर कर ली आत्महत्या, दो दिन बाद तापी में मिला शव

अमरोली में एक युवक ने वीडिओ बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक कर्ज से परेशान था और 5 अक्टूबर को घर से गायब हो गया था। बुधवार को युवक का शव मगदल्ला ब्रिज के नीचे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। युवक ने वीडियो में बताया कि खुदकुशी में किसी का कोई दोष नहीं है। इसलिए उसके परिवारवालों को परेशान न किया जाए।

अमरोली कोसाड आवास में रहने वाला 35 वर्षीय संतोष अग्रवाल 5 अक्टूबर को घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिवारवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को संतोष का शव मगदल्ला ब्रिज के नीचे पाया गया। संतोष ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाया था। जिसमें कहा है कि मरने के बाद परिवारवालों को परेशान न किया जाए। इंश्योरेंस का पैसा बहन काे दे दिया जाए। घर में कमाने वाला मैं अकेला था और कर्ज से परेशान था। मेरी मौत के बाद ईएमआई की किस्त भी बंद कर दी जाए।