40 साल का शख्स 18 साल की लड़की से करना चाहता था शादी, मना किया तो घरवालों ने...

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से घरवालों द्वारा जबरन शादी कराने और मना करने पर पीटने का मामला सामने आया है। यहां परिवार वाले 40 साल के एक शख्स से 18 साल की लड़की से शादी करना चाहते थे। लड़की इस बेमेल जोड़ी के ल‍िए राजी नहीं थी। तब लड़की के घर वालों ने उसके हाथ बांधे और प‍िटाई शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुल‍िस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के दोनों बंधे हाथों को खुलवाया और पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 18 साल की लड़की का आरोप है कि 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कराना चाहते हैं।

वायरल वीडियो में द‍िखाया गया है क‍ि एक लड़की, जिसकी उम्र 18 साल है, उसके दोनों हाथ इसलिए बंधे हुए हैं कि लड़की ने अपने से ज्यादा उम्र के व्यक्ति से शादी करने से मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर लड़की के हाथ बांधकर उसको पीटा गया। बता दें, लड़की का कसूर इतना है कि 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से शादी करने से मना कर दिया तो लड़की के दोनों हाथ बांधकर उसके घरवालों के द्वारा बुरी तरह पिटा गया।