एक रुपये का नया नोट लाने की सरकार ने कर ली तैयारी, होंगे ये खास फीचर्स

केंद्र सरकार ने एक रुपये के नए नोट लाने की पूरी तैयारी कर ली है। 7 फरवरी को सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय इसकी छपाई करने की तैयारी में है। इस एक रुपये के नोट में वाटरमार्क भी होगा। साथ ही इस नोट को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई नए फीचर्स भी डाले गए है

इस नए नोट में होंगे ये खास फीचर्स


- इस नोट की लंबाई 9.7 सेंटीमीटर और चौड़ाई 6.3 सेंटीमीटर होगी।

- एक रुपये के नए नोट पर सबसे ऊपर हिन्दीं में भारत सरकार लिखा होगा। वहीं नीचे अंग्रेजी में गवर्मेंट ऑफ इंडिया लिखा होगा।

- इस नोट पर रुपये के सिक्के का निशान भी होगा जिसपर सत्यमेव जयते लिखा होगा।

- नोट में ऊपर के हिस्से में भारत सरकार और गवर्मेंट ऑफ इंडिया के बाद वर्ष 2020 लिखा होगा।
- भारत एक कृषि प्रधान देश है ऐसे में नोट में अन्न का प्रतीक बना होगा। 15 भाषाओं में रुपये की कीमत लिखी होगी। इसमें तेल प्लेटफॉर्म सागर रत्न का प्रतीक भी बना होगा।

- नोट में दाहिनी तरफ नीचे की ओर काले रंग से नोट का नंबर लिखा होगा जो बांए से दाएं बढ़ते क्रम में होंगे। पहले तीन नंबर और शब्द आकार में एकसमान होंगे।

- एक रुपये के नोट में कई वाटरमार्क होंगे जिसमें सत्यमेव जयते के बिना अशोक स्तंभ लिखा होगा।

- नोट के बीच में अंकों में एक लिखा होगा जिसे गौर करके ही पहचाना जा सकता है। इसके बाद भारत भी लिखा होगा जो आसानी से नहीं दिखाई देगा।

आपको बता दे, इस नोट की छपाई भारतीय रिजर्व बैंक नहीं बल्कि भारत सरकार करती है। एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है। जबिक अन्य नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है। इस नए नोट पर वित्त सचिव अतनु चक्रवर्ती के हस्ताक्षर होंगे। ये साइन हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।