देहरादून : मनचलों द्वारा बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

आए दिन देखा जाता हैं कि कई मनचले लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं जिनमें से सभी को उनकी सजा नहीं मिल पाती हैं। लेकिन उत्तराखंड के देहरादून में मनचलों द्वारा बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ करना उन्हें भारी पद गया जिसमें युवती ने ही मनचलों की धुनाई कर डाली। इसके बाद वहां भीड़ ने भी युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। चौक में तैनात पुलिसकर्मी ने धारा चौकी व चिता पुलिस को कॉल की, लेकिन आधा घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लड़के को ऑटो में बैठाकर धारा चौकी ले जाया गया।

घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर लड़की किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करते देखा। इसके बाद जब उस लड़की ने दूसरी लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी लड़के ने उससे भी छेड़छाड़ की। इस पर उस लड़की ने शोर मचा दिया और लड़के की जमकर पिटाई की। इस घटना को देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और लड़के को पकड़कर चौक में तैनात पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ एप्लीकेशन लिखी।