भरतपुर : अचानक गिरी मलबे में दबे 8 साल पुराने मकान की छत, मलबे में दबे 4 लोग, एक की मौत

बीती रात करीब 9 बजे भरतपुर के नगर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया जिसमें 8 साल पुराने मकान के बरामदे की छत अचानक गिर गई जिसमें मलबे में 4 लोग दब गए और उनका रेस्क्यू किया गया। लेकिन एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों को नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि जैसे ही मलबे के नीचे गिरने की आवाज आई तो दौड़कर लोग वहां पहुंचे। 15 से 20 मिनट में रेस्क्यू कर परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार घटना चक चेलूआ गांव की है। वीरेंद्र अपने घर के लोगों के साथ देर रात बरामदा में बैठा हुआ था। उसकी बेटी मंजी खाना बना रही थी। तभी अचानक से मकान के बरामदा की छत गिर गई। इस हादसे के बाद वीरेंद्र समेत उसकी बेटी मंजी, पत्नी धूपन और भाई की पत्नी चंदा मलबे के नीचे दब गए। आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। चारों को बाहर निकालकर नगर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चंदा को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने की वजह से सभी को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।