जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से चलाए जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निर्देशन में थानाधिकारी मीठाराम चौहान को मुखबिर से मिली सूचना पर समदड़ी स्टेशन के चौराहा व रेलवे क्वार्टरों के पास जुआ व अंक लगाते चार जनों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी मीठाराम चौहान के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों में शामिल एसआई लूणाराम व सुभान अली ने समदड़ी स्टेशन के चौराहा के पास गली के साइड में और सार्वजनिक जगह पर ताश की पत्तियों पर जुआ खेलते मित्तल कुमार पुत्र सेवाराम जाति जीनगर व गोबरराम पुत्र बाबूलाल जाति प्रजापत निवासी समदड़ी को जुआ खेलते दस्तयाब किया।जिनके कब्जे से ताश की पत्तियां तथा जमा राशि 9320 रुपए बरामद की। वहीं दूसरी टीम ने रेलवे स्टेशन क्वार्टर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर जुआ खेलते सोनू पंजाबी पुत्र हरीश बोहरा समदड़ी स्टेशन व पूनमाराम पुत्र मीठाराम प्रजापत निवासी समदड़ी को अंकों पर जुआ खेलते हुए दस्तयाब कर इनके कब्जे से 54730 रुपए नकद तथा मय अंकों का कॉलम बरामद किया। पुलिस ने दोनों टीमों की कार्रवाई पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।