उदयपुर : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी

उदयपुर के मावली इलाके के साकरोदा गांव में महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मावली पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव के खेत में महिला का अर्धनग्न अवस्था में अधजला शव पड़ा है। जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ बर्बरता की गई। उसके साथ मारपीट कर उसके शव को पहचान छुपाने के लिए जलाया गया है।
मावली डीवाईएसपी बोराज सिंह भाटी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला का शव मिला पुलिस अब तक महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ बर्बरता की गई और उसका चेहरा इसलिए जलाया गया ताकि कोई उसे पहचान ना सके। ऐसे में पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।